Posts

Showing posts from December, 2017

आहिस्ता चल ऐ जिंदगी

आहिस्ता  चल ऐ  जिंदगी *आहिस्ता  चल  जिंदगी,अभी* *कई  कर्ज  चुकाना  बाकी  है* *कुछ  दर्द  मिटाना   बाकी  है* *कुछ   फर्ज निभाना  बाकी है*                    *रफ़्तार  में तेरे  चलने से*                    *कुछ रूठ गए कुछ छूट गए*                    *रूठों को मनाना बाकी है*                    *रोतों को हँसाना बाकी है* *कुछ रिश्ते बनकर ,टूट गए* *कुछ जुड़ते -जुड़ते छूट गए* *उन टूटे -छूटे रिश्तों के* *जख्मों को मिटाना बाकी है*                     *कुछ हसरतें अभी  अधूरी हैं*                     *कुछ काम भी और जरूरी हैं*                     *जी...

सावधान छत्तीसगढ़

*सावधान छत्तीसगढ़* (गुजरात परिणाम के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार को आगाह करती कविता) गौर करो मुखिया जी अब तो अगली जंग तुम्हारी है चौथी पारी जीत सकोगे क्या इसकी तैयारी है। चिंतन कर लेना बातों पर फिर न कोई मलाल रहे ध्यान रखो गुजरात जैसा न छत्तीसगढ़ का हाल रहे। वो घर मोदी जी का था पर टक्कर कितनी भारी थी हार मिले उनको अपने घर कर रक्खी तैयारी थी। राजयोग का जोर चला यूँ मोदी भैया जीत गये लेकिन परिणामों से बोलो कितना क्या हम सीख गये घर का बेटा हूं बतलाकर अपनी लाज बचाई है सबक सीख लो इन बातों से अपनी बारी आई है कितनेे वादे कितने जुमले आप जिया में पाल रहे छत्तीसगढ़ के जन गण सारे  हरपल क्या खुशहाल रहे। कम मत आंकों तुम किसान को और बेरोजगारों को भूलकर भी कम न आंको अब शिक्षक के परिवारों को। मदिरा बिक्री के निर्णय से जनता क्रोधित दिखती है किस प्रदेश में यूँ सरकारी मदिरा ऐसे बिकती है। कलमकार की पीड़ा भी क्यूं समझ न तुमको आयी है दूजे राज्य की रचनायें क्यूं तुमको इतनी भायी है पीड़ा तुमको नहीं है दिखती अपने रचनाकारों की अपने घर में ही धूमिल है इज्जत इन बेचारों की कलमकार ...

क्या होता है, जब उबलते दूध में जब डाली जाती हैं तुलसी की पत्तियाँ

उबलते दूध में जब डाली जाती हैं तुलसी की पत्तियाँ, तो होता है चमत्कार Tulsi with Milk घरेलू नुस्खे बिना किसी साइड इफेक्ट के कई बीमारियों को दूर करते हैं। पीढि़यों से चले आ रहे ये नुस्खे हमेशा से फायदेमंद साबित हुए है और शायद आगे भी होते रहेंगे। ऐसे ही कुछ टिप्स तुलसी को लेकर भी है। तुलसी एक ऐसा हर्ब है जो कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकती है। सर्दी जुकाम हो या सिरदर्द तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी को अगर दूध के साथ मिला लिया जाये तो ये कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कैसे तुलसी की तीन से चार पत्तियां उबलते हुए दूध में डालकर खाली पेट पीने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। किडनी की पथरी में यदि किडनी में पथरी की समस्या हो गई हो और पहले दौर में आपको इसका पता चलता है तो तुलसी वाला दूध का सेवन सुबह खाली पेट करना शुरू कर दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में किडनी की पथरी गलकर निकल जाएगी। आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दिल की बीमारी में यदि घर में किसी को दिल से सबंधित कोई बीमारी है या हार्ट अटैक पड़ा हो तो...

शासकीय स्कूलों को निजीकरण होने से बचाना है, संविलियन कराके ही वापिस आना है।

Image
जनता को जागरूक होना जरूरी है, क्योंकि यदि सरकार शिक्षाकर्मियों का संविलयन नहीं करती है तो चुनाव के बाद सभी स्कूलों का निजीकरण कर दिया जायेगा। फिर NGO के माध्यम से    सरकारी खजाने को लूटा जाएगा। देख लेना अभी शिक्षा विभाग के लिये बजट में जितना राशि स्वीकृत किया जाता है उसमें कितना गुना वृद्धि होगा।.....याद रखना

मिशन संविलियन #morcha2017

Image
              यह लड़ाई शिक्षाकर्मीयों की लड़ाई मत समझे इसमे सबसे बड़ा षडयन्त्र है। हमे सरकार के द्वारा गलत संदेश दिया जा रहा है। समाज मे शिक्षक पद समाप्त कर गुरू के गरीमा को खत्म किया जा रहा है। आने वाला समय  किसान, मजदूर, गरीब का बच्चा शिक्षक नहीं बनेगा, शिक्षाकर्मी बनेगा। नेता और मंत्री का बेटा डॉक्टर, ईन्जिनियर, कलेक्टर बनेगा। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है,भविष्य गड़ता है, अपने बच्चो के साथ–साथ गरीब, किसान, मजदूर का बेटा को  गड़ता है और नेता सिर्फ भष्ट्राचार के शिवाय कुछ नहीं करता। शिक्षकों के प्रति कभी गलत सोच न रखे, आपको भी किसी न किसी शिक्षक ने ही शिक्षा दिया होगा, उनकी समस्या को समझे  टिप्पणी न करें। ये सिर्फ शिक्षाकर्मीयों की लड़ाई नहीं है, शिक्षक, समाज का महत्त्वपूर्ण अंग है। शिक्षक कमजोर होगा तो समाज कमजोर होगा। शिक्षक स्कूल तक सीमित नहीं है, शिक्षाकर्मीयों की लड़ाई वेतन बढ़ाने की लड़ाई नहीं है, ये लड़ाई सम्मान की लड़ाई है। आप समर्थन करें और अपने भविष्य को मजबूत बनाये । धन्यवाद!